logo

Health : विटामिन-डी और ओमेगा-3 के सेवन से कम होता है आटोइम्यून का खतरा

विटामिन-डी और ओमेगा-3 के सेवन से कम होता है आटोइम्यून का खतरा

रांचीः
अच्छा और हेल्दी डाइट लेने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। अच्छे डाइट में विटामिन का होना बेहद जरूरी माना जाता है। वैसे तो कई तरह के विटामिन होते है लेकिन विटामिन-डी की हमारे शरीर में एक खास जरूरत होती है। रोजाना विटामिन-डी व ओमेगा-3 को लेने से आटोइम्यून की बीमारी का खतरा कम हो सकता है । एक रिसर्च के अनुसार विटामिन-डी व ओमेगा-3 मछली के तेल में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटीमिन डी आटोइम्यून जैसी बीमारी को कम करने में काफी  मदद करती है । 


क्या होता है आटोइम्यून 
बार-बार आटोइम्यून शब्द पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार यह होता क्या है। तो बता दें कि आटोइम्यून एक बीमारी है जो विटामिन-डी के कमी से होता है, जिससे लोगों को काफी खतरा हो सकता है। यह बीमारी तब होती है जब शरीर की प्रतीक्षा प्रणाली गलती से सामान्य कोशिकाओं पर हमला कर देती है। 

समुद्री भोजन से मिलता है लाभ
रूमेटाइड आर्थराइटिस, थाईराड, सोराइसिस ऐसी ही परिस्थितियां है जो उम्र के साथ बढ़ती है। समुद्री भोजन से प्राप्त विटामिन डी व ओमेगा-3 फैटी एसिड को सूजन व प्रतिरक्षा पर लाभकारी प्रभाव के लिए जाना जाता है, अबतक ऐसा प्रयोग नहीं हुआ था कि क्या इनके सप्लीमेंट आटोइम्यून बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं।