logo

Congress President Election 2022 : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग शुरू, 9 हजार डेलिगेट्स करेंगे थरूर- खड़गे की किस्मत का फैसला

congress_election.jpg

दिल्ली:
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद (National President of Congress) के लिए 24 साल बाद आज वोटिंग हो रही है (Voting is happening today after 24 years )। चुनावी मैदान में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) आमने-सामने हैं। कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू गांधी परिवार से बाहर कोई अध्यक्ष बनेगा। बता दें कि देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ऑफिस में 9 हजार डेलिगेट्स (वोटर) वोटिंग कर रहे हैं।


अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी डाला वोट
बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा भी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में हिस्सा लेते हुए मतदान कर दिया है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम, जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय में वोट डाला। वहीं कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल डेलिगेट्स के लिए कंटेनर में स्पेशल बूथ बनाया गया है। यहां सभी भारत यात्री वोट डालेंगे। बता दें कि डेलिगेट्स शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेंगे। डेलिगेट्स PCC ऑफिस में जाकर मतपत्र पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे सही का निशान लगाएंगे और उसे फोल्ड करके मतपेटी में डाल देंगे।

वोटिंग से पहले चुनाव के नियमों में बदलाव
वोटिंग से पहले शशि थरूर के लिए चुनाव के नियमों में बदलाव किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि थरूर को राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में पोलिंग एजेंट्स नहीं मिले। माना जा रहा है कि इन राज्यों में थरूर को वोट मिलना भी मुश्किल है। इसी के बाद पार्टी ने किसी कार्यकर्ता को पोलिंग एजेंट बनाने की हरी झंडी दे दी है। कांग्रेस संविधान के मुताबिक वोट डालने वाले डेलिगेट्स ही पोलिंग एजेंट होते हैं।