logo

वायनाड भूस्खलन : 70 के मरने की खबर, 400 से अधिक लापता; मोदी और राहुल ने जताया शोक 

wainaad.jpg

 

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से 70 लोगों के मरने की खबर है। इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजन व घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इधर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हादसे में 70 लोगों की मौत हो गयी है और प्राकृतिक आपदा से कम से कम 4 गांवों के परिवार तबाह हो गए हैं। कहा, 4 गांव बह गए जिसमें 70 लोगों की मौत व 400 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। इस आपदा की घड़ी में सरकार को हर संभव मदद करनी चाहिए।


100 से अधिक लोग मलबे में दबे 

एक अन्य खबर के मुताबिक केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड, हुआ है। खबर लिखे जाने तके  मलबे में 100 से ज्यादा लोग दबे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में कहा, मैंने रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री से बात की है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि बचाव और चिकित्सा के लिए हर संभव सहास्यता दी जाए। तत्काल मुआवजा दिया जाए। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए रोडमैप तैयार किया जाये।


क्या कहा राहुल ने 
वायनाड में हुए भूस्खलन पर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज सुबह वायनाड में कई विनाशकारी भूस्खलन हुए। 70 से ज़्यादा लोगों की जान गई है। मैंने रक्षा मंत्री और केरल के मुख्यमंत्री से बात की है। मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि बचाव और चिकित्सा देखभाल के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाए, मृतकों को तत्काल मुआवज़ा दिया जाए। महत्वपूर्ण परिवहन और संचार लाइनों को बहाल किया जाए, जल्द से जल्द राहत की व्यवस्था की जाए। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए रोडमैप तैयार किया जाए।"


 

Tags - WayanadlandslideNational News