logo

भवानीपुर में हार के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनावी नतीजों को दी चुनौती

mamata111111111.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया और एक चुनावी याचिका दायर कर भवानीपुर विधानसभा सीट के नतीजों को चुनौती दी। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ममता यह सीट बीजेपी नेता शुवेंदू अधिकारी से 15,105 वोटों के अंतर से हार गईं थीं। TMC सूत्रों ने बताया कि ममता नतीजों को चुनौती देने वाली याचिका को "सत्यापित" (confirm) करने के लिए हाईकोर्ट की रजिस्ट्री गईं। बंगाल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 4 मई को हुई थी। बता दें कि राज्य चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद, अधिकारी बाद में बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने।

Tags - MamataBanerjeeBhabanipurSeatCalcuttaHighCourtSuvenduAdhikariTMCPetition