रांची
आज रात इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत रात 9:58 बजे होगी और समापन 1:26 बजे (8 सितंबर) को होगा। ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 28 मिनट की रहेगी। इससे पहले दोपहर 12:58 बजे से सूतक काल लग चुका है, जिसके चलते मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं।
चंद्र ग्रहण में क्या करें
• मंत्र जप : इस समय “ॐ नमः शिवाय”, “गायत्री मंत्र” या गुरु मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
• ध्यान : ग्रहण के दौरान शांत मन से ध्यान करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
• स्नान व दान : ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर दान-पुण्य करने की परंपरा है।
• तुलसी या कुश : भोजन और पानी में तुलसी पत्ता या कुश डालकर रखने से ग्रहण का असर कम होता है।

चंद्र ग्रहण में क्या न करें
• भोजन न करें : ग्रहण की अवधि में भोजन बनाना और खाना वर्जित माना जाता है।
• धार्मिक कार्य न करें : सूतक काल और ग्रहण के समय पूजा-पाठ या कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
• यात्रा टालें : इस दौरान लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।
• गर्भवती महिलाएं सावधान रहें : मान्यता है कि ग्रहण का असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।
ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार)
• उपच्छाया आरंभ : 8:59 PM
• प्रच्छाया आरंभ : 9:58 PM
• पूर्ण ग्रहण : 11:01 PM से 12:22 AM
• ग्रहण समाप्ति : 1:26 AM (8 सितम्बर)
आज का चंद्र ग्रहण खगोल और धार्मिक दोनों दृष्टियों से खास है। मान्यता है कि सही आचरण और नियमों का पालन करने से ग्रहण का प्रभाव सकारात्मक रूप से बदल सकता है।
