डेस्क:
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WHATSAPP Down) की सेवाएं बहाल कर दी गई है। बता दें कि व्हाट्सएप मंगलवार को अचानक बंद हो गया। इसकी वजह से यूजर्स को काफी दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। से समस्या मंगलवार दोपहर 12:30 बजे से हो रही है। जिसे अब जाकर भारी मश्क्कत के बात ठीक किया जा सका है। व्हाट्सएप डाउन की शिकायत लोग लगातार ट्वीटर पर कर रहे थे। इसे लेकर मेटा के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सर्वर ठीक करने की कोशिश जारी है। सेवाएं जल्द बहाल की जाएंगी। बता दें कि ये दिक्कत केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में हुआ था।
