logo

Mallikarjun Kharge : कौन हैं मल्लिकार्जुन खड़गे जो संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान, जानिए!

kadge1.jpg

डेस्क:
कांग्रेस पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिल (new president) गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए कमान संभालेंगे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शशि थरूर (Shashi Tharoor) को 6825 वोटों से हराया। बता दें कि मलिकार्जुन खड़गे को  कुल 7897 वोट मिले वहीं शशि थरूर को 1072 वोट मिले। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर किसी नेता को देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। बता दें कि सुबह 10 बजे से ही मतगणना हो रही थी।

कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता

इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

कौन है मल्लिकार्जुन खड़गे
मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म कर्नाटक के बीदर जिले में हुआ था। उन्होंने गुलबर्गा में नूतन विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की। उसके बाद गुलबर्गा के सेठ शंकरलाल लाहोटी के सरकारी लॉ कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने न्यायमूर्ति शिवराज पाटिल के कार्यालय में एक जूनियर वकील के रूप में अपनी कानूनी प्रैक्टिस शुरू की और अपने कानूनी करियर की शुरुआत में श्रमिक संघों के लिए मुकदमे भी लड़े। उन्होंने पहली बार 1972 में कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव लड़ा और गुरमीतलाल निर्वाचन क्षेत्र से जीते। 1973 में, उन्हें ऑक्ट्रोई उन्मूलन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 1974 में, उन्हें राज्य के स्वामित्व वाले चमड़ा विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 

राजनीतिक सफर
खड़गे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र संघ नेता के रूप में की थी, पहले कर्नाटक के गुलबर्गा शहर के गवर्नमेंट कॉलेज में उन्हें छात्रों के महासचिव के रूप में चुना गया। 1969 में, वह MSK मिल्स एम्प्लाइज यूनियन के कानूनी सलाहकार बन गए। वे संयुक्ता मजदूर संघ के एक प्रभावशाली श्रमिक संघ नेता भी थे और उन्होंने मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले कई आंदोलन का नेतृत्व किया। 1969 में, वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और गुलबर्गा शहर कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बने। 

छात्र नेता बनकर उभरे
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नेता हैं और कर्नाटक से सांसद है। लोकसभा और राज्यसभा के मेंबर है। भारत सरकार में पूर्व रेल मंत्री और श्रम और रोजगार मंत्री रह चुके खड़गे ने वकालत की पढ़ाई की। खड़गे  2009-2019 के दौरान कर्नाटक के गुलबर्गा क्षेत्र से सांसद थे। खडगे संसद में हुई कई बहसों में हिस्सा ले चुके हैं। कर्नाटक में पले-बढ़े खड़गे ने वकालत की पढाई की, मजदूर संघ के लोगों के लिए कई मुकदमे लड़े। पहले छात्र नेता बनकर उभरे और फिर कांग्रेस पार्टी में अपनी जगह बना ली।

 9 हजार 500 डेलिगेट्स ने सोमवार को किया मतदान
 कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9 हजार 500 डेलिगेट्स ने सोमवार को मतदान किया। जिसमें क्रांगेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत देशभर के क्रांगेस नेता शामिल हैं। इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय समेत देश भर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग हुई थी।