logo

शर्मनाक : कर्ज चुकाने के लिए पत्नी को काम करना पड़ा महंगा, शराबी पति ने की ये हरकत

arrest3.jpg

तिरुवनंतपुरम:
केरल के तिरुवनंतपुरम(Thiruvananthapuram) से पति की हैवानियत का एक मामला सामने आया है। जहां पत्नी के नौकरी नहीं छोड़ी तो पति ने उसकी बुरी तरीके से पिटाई की। उसके बाद एक वीडियो बनाकर पत्नी को पीटने की वजह बता रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उस हैवान पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पत्नी का काम करना पति को नहीं था प्रसंद
मामला तिरुवंनतपुरम के मलयंकीझू का है। आरोपी पति का नाम दिलीप है और पीड़िता का नाम अथिरा है। अथिरा को मारने के बाद उसके पति दिलीप ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। नशे में धुत दिलीप ने अथिरा को मारने की वजह बता रहा है। इसके बाद वह कैमरा अपनी पत्नी की ओर करता है। अथिरा रोते हुए कहती है कि वह कर्ज चुकाने के लिए काम करती है,लेकिन अब वह नौकरी छोड़ देगी। जारी वीडियो में अथिरा के चेहरे और सिर पर चोट के निशान नजर आ रहे है।

छह महीनों में 6 घर बदला
अथिरा-दिलीप के दो छोटे बच्चे भी हैं। दिलीप रोजाना शराब के नशे में घर आकर पत्नी अथिरा के साथ मारपीट करता था। इससे इनके परिवार को एक घर से दूसरे घर में शिफ्ट होने को मजबूर होना पड़ा। पिछले छह महीनों में इन्हें छह अलग-अलग घर बदलने पड़े।

दिलीप-अथिरा ने की थी लव मैरिज
 दिलीप-अथिरा ने लंबे रिलेशनशिप के बाद लव मैरिज की थी। 16 अक्टूबर को दिलीप नशे में धुत होकर घर पहुंचा। उसने अथिरा के साथ मारपीट की। दरअसल अथिरा एक सुपरमार्केट स्टोर में काम करती थी, लेकिन दिलीप को यह पसंद नहीं था। जिसे लेकर वह पत्नी को नौकरी छोड़ने को कहता और पत्नी के इनकार करने पर उससे मारपीट करता था।