logo

चांद पर भेजेंगे आदमी, 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का स्पेस स्टेशन; PM मोदी ने और क्या बताया

pm27.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में आज कहा कि 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन होगा और हम चांद पर आदमी भेजने में भी सक्षम होंगे। साथ ही पीएम मोदी ने इस अवसर पर मिशन गगनयान की चर्चा की। इसके 4 अंतरिक्ष यात्रियों को देश से परिचित कराया। ये 4 अंतरिक्ष यात्री हैं, ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णण नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णण, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला। मोदी ने कहा कि ये महज 4 नाम नहीं हैं, बल्कि ये देश की 150 करोड़ की आबादी के सपने को साकार करने वाले नाम हैं। इसके लिए भारत को लंबा इंतेजार करना पड़ा है। 

अंतरिक्ष यात्रियों के सम्मान में स्टैंडिंग ऑडिशन
मौके पर पीएम मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में चारों अंतरिक्ष यात्रियों के सम्मान में स्टैंडिंग ऑडिशन दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने कहा, "हर राष्ट्र की विकास यात्रा में कुछ क्षण ऐसे आते हैं जो वर्तमान के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी परिभाषित करती हैं। आज भारत के लिए ऐसा ही क्षण है। हमारी आज की पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है, जिसको जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में ऐतिहासिक कामों का यश मिल रहा है।"  

अंतरिक्ष क्षेत्र में इतिहास रच रहे हैं
पीएम मोदी ने कहा कि हम शीर्ष 3 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की राह पर हैं और साथ ही हम अंतरिक्ष क्षेत्र में इतिहास रच रहे हैं। हर भारतीय को इस पर गर्व है। मोदी ने आगे कहा कि अंतरिक्ष से सेमीकंडक्टर तक और डिजिटल से सूर्योदय तक, भारत आज स्पेस की दुनिया की अगली कतार में खड़ा है। कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों से हमारे युवाओं को मदद मिलेगी। ये नये कालचक्र की शुरुआत है। हमें इसके अंतिम चरण तक जाना है। कहा, पिछले साल भारत पहला देश बना जिसने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा फहराया। आज शिव शक्ति प्वाइंट, पूरी दुनिया को भारत की गरिमा से अवगत करा रहा है। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn