द फॉलोअप डेस्क
गुवाहाटी से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। महानगर के नारंगी इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्रूरता की हर हद को पार कर दिया। यहां महिला ने अपने पति और सास को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को महिला ने 7 माह पहले अंजाम दिया था। जिसका खुलासा पुलिस ने अब किया है। पुलिस ने महिला और उसके प्रमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि पहले उसने सास की हत्या की। उसके शव को तीन दिन फ्रिज में रखा। इसके बाद पति को मार शव के टुकड़े कर मेघालय में खाई फेंक दिया। पुलिस ने शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हत्या का कारण
गुवाहाटी के नारंगी रहने वाले अमर ज्योति डेका की शादी कुछ साल पहले बंदना कलिता से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। इस दौरान बंदना के जीवन में धनजीत डेका नामक एक युवक आ गया। इस बात की भनक पति अमर को लग गई। अब धनजीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होने लगा। अमर ज्योति की मां संकरी डे पांच मंजिला इमारत की मालकिन थी और एक फ्लोर पर अकेला रहती थी, जबकि चार फ्लोर उसने किराए पर दे रखे थे। किराए पर दिए गए मकानों का भाड़ा अमर ज्योति का मामा वसूलता था। इसी बात को लेकर अमर ज्योति की पत्नी बंदना कलिता काफी नाराज रहती थी।

पति के मामा पर लगाया आरोप
अमर ज्योति और वंदना का तलाक होने वाला ही था। इसी बीच एक दिन वंदना ने अपने पति और सास के लापता होने की प्राथमिकी नूनमाटी थाने में दर्ज कराई। पुलिस लापता दोनों को तलाश कर ही रही थी। एक दिन बंदना कलिता फिर थाने में पहुंची और अमर ज्योति के मामा के ऊपर संकरी दे के बैंक अकाउंट से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो जांच में पुलिस ने पाया कि वंदना कलिता ने अपने सास के अकाउंट से पांच लाख रुपये निकाले हैं। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने वंदना कलिता को थाने में बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की जिसके बाद वह टूट गई और उसने अपने सास और पति की हत्या करने की बात स्वीकार ली।
पति की गला घोट कर हत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन चांदमारी की इमारत में अपनी सास की हत्या अरूप दास नामक एक युवक की मदद से की थी। सास के शव को चाकू से टुकड़े-टुकड़े कर तीन दिन तक फ्रिज में रखा। उसके बाद तीन दिन बाद अपने प्रेमी की मदद से उसने आवास पर अपने पति अमर ज्योति की बड़ी ही बेरहमी से गला घोट कर हत्या की। बंदना के अनुसार उसने अमर के शव को भी टुकड़े-टुकड़े कर पॉलिथीन में डालकर मेघालय के डाउकी में अन्य दो हत्यारों के साथ मिलकर लगभग 50 से 60 फुट गहरी खाई में फेंक दिया । पुलिस ने इस मामले में तिनसुकिया से धनजीत डेका और अनूप दास को खानापाड़ा से गिरफ्तार किया। तीनों हत्यारों को लेकर पुलिस की एक टीम मेघालय के डाउकी पहुंची और गहरी खाई से शव के कई हिस्से को बरामद किए।

पुलिस को शक कोई बड़ा गिरोह शामिल
पुलिस को शक है कि इन दोनों की हत्या में कोई बड़ा गिरोह भी शामिल हो सकता है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस घटना को लेकर बंदना कलिता के पिता ने कहा कि अगर वाकई में मेरी बेटी ने इस तरह से हत्या की है तो उसे गोली मार दी जाए, मुझे जरा भी अफसोस नहीं होगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT