logo

दिल्ली : 10 साल बाद बनीं महिला मेयर, AAP की शैली ने BJP की रेखा को हराकर मारी बाजी

sheeli.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली नगर निगम यानि एमसीडी चुनाव का परिणाम आ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) मेयर बनी हैं। शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले है जबकि उनकी विपक्षी को 116 वोट मिले। उन्होंने भाजपी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को 34 वोटों से हराया। इसके साथ ही दिल्ली को 10 साल बाद कोई महिला मेयर बनी है। 2011 के बाद अब जाकर दिल्ली में महिला मेयर मिली है।


जीत पर सिसोदिया ने किया ट्वीट
इस जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।


वोटिंग शुरू होने से पहले हुआ हंगामा
बता दें कि बुधवार सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामे जैसे हालात दिखे। AAP पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई। AAP पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की एंट्री का विरोध कर रहे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सदन में SSB जवानों को तैनात किया गया।

सुप्रीम कोर्ट तक गया था मामला
बीते साल 4 दिसबंर 2022 को दिल्ली एमसीडी की 250 सीटों पर मतदान हुए और सात दिसंबर को नतीजे आए। जिसमें आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। 250 सीटों में से 134 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर सिमट गई। मेयर चुनाव के लिए इससे पहले 6 जनवरी , 24 जनवरी और 6 फरवरी को बैठकें हुई थीं। जिसमें भाजपा और AAP के प्रत्याशी ने जमकर हंगामा किया। फिर आम आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी ने कहा था कि पार्टी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएगी। 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में अपने फैसला सुनाया था। इसके बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को 22 फरवरी को चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने 2 घंटे में ही मान लिया। मेयर के साथ डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को 3 बार कोशिशें हुईं, लेकिन हर बार भाजपा और AAP के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित हो गई।

जानें कौन हैं शैली ओबरॉय
शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। वहीं पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT