logo

बेघर हो रहे राहुल गांधी के नाम महिला ने किया अपना 4 मंजिला मकान  

4_storey_mahila.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है। राहुल को 22 अप्रैल तक सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। इसे लेकर कांग्रेस समथकों में काफी आक्रोश है। इसी बीच शनिवार को दिल्ली कांग्रेस सेवादल की नेत्री राजकुमारी गुप्ता ने राजधानी के मंगोलपुरी स्थित अपना 4 मंजिला मकान राहुल गांधी को देने की पेशकश की है। राजकुमारी गुप्ता दिल्ली कांग्रेस सेवादल की महिला विंग की प्रमुख हैं।

 
उनके आवास पर जाकर करूंगी मुलाकात
कांग्रेस नेत्री ने एनएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने अपना 4 मंजिला मकान राहुल गांधी के नाम कर दिया है। अब मैं उनसे मिलने उनके आवास पर जाऊंगी ताकि वह मेरा यह प्रस्ताव स्वीकार कर लें। उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया कि मंगोलपुरी के एक कॉलोनी में मेरा एक 4 मंजिला बंगला है। इस कॉलोनी को राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी द्वारा स्थापित किया गया था। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार को साल 2024 के आम चुनावों में देश से बेदखल कर दिया जाएगा। बीजेपी उन पर गलत आरोप लगाने की कोशिश कर रही है और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है और बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

कांग्रेस चलाएगी मेरा घर आपका घर मुहिम
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की समर्थन में हरियाणा कांग्रेस द्वारा मेरा घर आपका घर मुहिम शुरू किया गया है। इस मुहिम के तहत हरियाणा के कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को अपने घर में रहने का न्योता दे रहे हैं। राज्य के हर जिले से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने घर पर रहने का न्योता भेजेंगे। बता दें कि राहुल गांधी को एक आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता को अयोग्य ठहरा दिया गया। इसके बाद उन्हें 22 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT