logo

नई पहल : अब ATM से निकलेगा GOLD, दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम हैदराबाद में खुला 

gold_at,2.jpg

रांची:
आज तक आपने ATM से कैश निकलते देखा होगा। कुछ जगहों पर आपको वाटर एटीएम भी देखने को मिला होगा। लेकिन अब इस तेजी से बढ़ती डिजिटल पेमेंट नेटवर्क (Digital Payment Network) के कारण ATM से कैश निकालने का चलन मानों खत्म ही हो गया है। लेकिन समय के साथ हमारी हाईटेक हो रही जिंदगी में चीजे बहुत तेजी से बदल रही हैं। अबतक जिस ATM से हम कैश और वाटर निकालते थे अब उसी एटीएम से सोने का सिक्का भी निकलेगा। चौक गए क्या...लेकिन हमारी खबर बिल्कूल पक्की है। दरअसल  हैदराबाद में दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम (Real Time Gold ATM) का उद्घाटन किया गया है। जहां आपको सोना खरीदने के लिए पैसे निकालने नहीं होंगे, बल्की ATM कार्ड डालिए और सोने का सिक्का निकालिए। अब आपको बताते है कि यह एटीएम काम कैसे करेगी।

ATM से निकलेगा सोना के सिक्का
गोल्ड एटीएम हैदराबाद की एक स्टार्टअप कंपनी गोल्डसिक्का की ओर से लगाया गया है। पहला एटीएम अशोका रघुपति चैम्बर्स, बेगमपेट, हैदराबाद स्थित कंपनी के मुख्यालय में लगाया गया है। कंपनी का कहना है कि एयरपोर्ट्स पर भी ऐसे एटीएम लगाए जाएंगे। यह गोल्डसिक्का ATM सोने के सिक्के निकालता है। लोग इसमें अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड डाल कर सोने के सिक्के खरीद सकते हैं। एटीएम की क्षमता 5 किलो सोना रखने की है। इसमें से 0.5 से लेकर 100 ग्राम तक गोल्ड क्वाइन निकलेंगे।


लेन-देन में दिक्कत होने पर कस्टमर केयर सर्विस
कंपनी ने बताया कि एटीएम में गोल्ड के सिक्के लाइव बाजार भाव के मुताबिक मिलेंगे। किसी भी ग्राहक की ओर से एटीएम से लेनदेन करने से पहले टैक्स के साथ चयन किए गए सिक्के की कीमत स्क्रीन पर दिखेगी। एटीएम मशीन 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के निकालती है। 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 2 ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम सहित 8 विकल्प उपलब्ध हैं। 5 किलोग्राम सोने की कीमत 2-3 करोड़ है। ग्राहक अपने मन अनुसार सिक्के की कीमत प्रसंद कर उसे ले सकते हैं। यदि एक बार राशि डेबिट हो जाने के बाद सोना नहीं निकलता है, 24 घंटे के भीतर ग्राहक को अपना पैसा वापस मिल जाएगा। हमारे पास किसी भी सवाल के लिए कस्टमर केयर सर्विस भी है।


 3,000 एटीएम स्थापित करने का लक्ष्य
समय के साथ देश भर में लगभग 3,000 एटीएम स्थापित करेंगे। ग्लोबल जाने की भी योजना बना रहे हैं। हम इस मशीन का दूसरा संस्करण भी लेकर आएंगे।" एटीएम के सेफ्टी फीचर्स के बारे में उन्होंने कहा कि एटीएम में बिल्ट-इन कैमरा और साउंड अलार्म सिस्टम है।