logo

वर्ल्ड फूड इंडिया : झारखंड के मशरूम से बने डिश का लुत्फ उठा रहे लोग, बन्ना गुप्ता ने किया स्टॉल का उद्घाटन

banna12.jpg

द  फॉलोअप डेस्क 

दिल्ली के प्रगति मैदान में  19 से 22  सितंबर तक आयोजित  हो रही मेगा फूड इवेंट 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2024' के तीसरे संस्करण में प्रगति मैदान के हैंगर नo 1  में झारखण्ड के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवम् परिवार कल्याण और खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवम् उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री  बन्ना गुप्ता ने झारखण्ड पवेलियन का उद्घाटन किया। बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के तीसरे संस्करण में झारखण्ड पवेलियन का मुख्य उद्देश्य विश्व भर से आए देश के भागीदार और नए निवेशकों के लिए उपयुक्त राज्य झारखण्ड में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना साथ ही साथ झारखण्ड प्रदेश की फ़ूड प्रोसेसिंग इकाइयों के उत्पादों को लोगो तक पहुँचाना है। इस अवसर पर  मंत्री द्वारा झारखण्ड फूड एंड फीड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री पॉलिसी का विमोचन किया गया।  मेगा फ़ूड इवेंट में झारखंड सरकार की ओर से लगाई गई है 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल

वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 के अवसर पर उद्योग सचिव,श्री जीतेन्द्र सिंह, ने बताया कि इस वर्ष  उद्योग विभाग ,झारखंड सरकार ने इस मेगा फ़ूड इवेंट में 13 प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल लगाई हैं| जिसमे 3 स्टाल झारखण्ड सरकार के विभाग या उपक्रम है ,बाकी निजी संस्थानों के स्टाल हैं| उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य प्रकृति का खजाना है| झारखण्ड राज्य में बहुत से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पाद उत्पादित किये जा रहे हैं| जिनकी बिक्री देश, प्रदेश के अलावा विदेशों तक में की जा रही है| इस इवेंट से हमारे उत्पादों को विश्वस्तरीय पटल मिलेगा| 

झारखण्ड पवेलियन के स्टाल में देखी जा रही है भीड़

झारखण्ड पवेलियन में लगे स्टालों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई एवं लोगों ने विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के बारे में जानकारी लीl  स्टॉल पर जहां मशरूम से बने विभिन्न उत्पाद जैसे पापड़, अचार, चटनी, जैम ने लोगों को जमकर आकर्षित किया वहीं रागी से बनी  मिठाई, नमकीन को लोग काफी पसंद कर रहे हैंl इसके अलावा मखाना एवं फ़ूड पल्प से जुड़े पेय भी लोगों को काफी पसंद आ रहा हैl झारखण्ड पवेलियन में झारखण्ड के स्टार्ट अप कंपनियां एक से बढ़कर एक बेहतरीन एवं झारखण्ड के खास उत्पाद लेकर वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में आए हैंl इस अवसर पर उद्योग निदेशक श्री सुशांत गौरव और संयुक्त निदेशक उद्योग श्री प्रणव कुमार पॉल सहित कई लोग मौजूद थेl 
 

Tags - JHARKAHND DELHI JHARKAHNDSATAL BANNAGUPTA FOOD