द फॉलोअप डेस्क
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन आज दूसरे दिन भी जारी है। रविवार को बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक,विनेश फोगाट घरने पर बैठे। पहलवानों का कहना है कि 3 महीने हो गए लेकिन अब तक हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए हम फिर से विरोध कर रहे हैं। बता दें कि रविवार का पूरा दिन पहलवानों का सड़क पर गुजरा। यहां तक की उन्होंने रात भी सड़क पर ही गुजारी। वो वहीं सो गए। पहलवानों ने अब राजनीतिक दलों का मंच पर स्वागत किया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह मामले में जांच तेज कर दी है।

हमारी सुनवाई नहीं हुई, ना ही एफआईआर दर्ज हुआ
जंतर मंतर पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हमने 2 दिन पहले ही थाने में शिकायत दी थी। मगर अभी हमारी सुनवाई नहीं हुई, ना ही एफआईआर दर्ज हुआ है। शिकायत देने वाले में एक नाबालिग समेत 7 पहलवान शामिल है। ढाई महीने इंतजार करने के बाद हमने फिर से धरना का फैसला लिया है।
यह महिला एथलीटों के सम्मान के बारे में
वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने कहा कि हम मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे हैं। यह महिला एथलीटों के सम्मान के बारे में है। हमें खेल मंत्रालय से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। 3 महीने हो गए यहां तक कि नाबालिग लड़कियों से यौन उत्पीड़न के संबंध में बृजभूषण सिंह के खिलाफ कनॉट प्लेस के पुलिस स्टेशन शिकायत दी गई लेकिन अभी तक हमारा एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारा धरना तब ही खत्म होगा, जब बृजभूषण सिंह को अरेस्ट किया जाएगा। हमारा सब्र जवाब दे चुका है। जांच के लिए दो कमेटियां बनीं, लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं आया। अब इस केस की CBI जांच होनी चाहिए।

जनवरी में भी दिया था धरना
जानकारी हो कि 18 जनवरी को रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक व बजरंग पूनिया ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना शुरू किया था। इस दौरान विनेश फोगाट ने रोते हुए आरोप लगाए कि फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कोच नेशनल कैंप में महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करते हैं। विनेश ने यह भी कहा कि बृजभूषण खिलाड़ियों के होटल में रुकते थे, जो नियमों के खिलाफ है। टोक्यो ओलिंपिक में हार के बाद WFI के अध्यक्ष ने मुझे खोटा सिक्का कहा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT