logo

दिल्ली  : राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा ने भरा नामांकन, ममता, राहुल के साथ शरद पवार रहे मौजूद

yashwant_sinha.jpg

डेस्क :

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर NCP प्रमुख शरद पवार, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव जैसे कई विपक्ष के दिग्गज नेता मौजूद रहे। सत्ता पक्ष की तरह ही विपक्ष ने भी दमखम दिखाने की कोशिश की है। दरअसल, 24 जून को NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के समय सत्ता पक्ष के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था। 

यशवंत सिन्हा 1 बजे करेंगे प्रेस वार्ता 
विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। सिन्हा को 17 विपक्षी दलों के साथ तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने भी समर्थन देने की बात कह दी है। सिन्हा का मानना है कि उन्हें अभी और दलों से समर्थन मिलेगा।


राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 को वोटिंग, 21 जुलाई को होगी मतगणना 
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा, जबकि 21 जुलाई को काउंटिंग होगी। हालांकि, समीकरण के हिसाब से विपक्षी दलों के गठबंधन UPA के पास संख्या बल कम है। NDA के पास कुल मिलाकर 5.26 लाख वोट हैं, जो कुल वोटों का लगभग 49 परसेंट है। उन्हें जीत के लिए केवल एक फीसदी वोट की और जरूरत है।