logo

योग गूरू ने पूर्व जन्म का रिश्ता बताकर एनआरआई महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

nri.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
कर्नाटक :
 कर्नाटक में एक योग गूरु ने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) महिला को अपने जाल में फंसा दिया। योग गुरु ने कहा कि उसका महिला से पूर्व जन्म का रिश्ता है। इसके बाद आध्यात्मिक बातें कर वह उससे दुष्कर्म करता रहा। मूलरूप से पंजाब निवासी महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मल्लेनहल्ली स्थित केवला फाउंडेशन के प्रदीप उल्लाल (54) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला पंजाब की रहने वाली है और वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बस गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह 2021 और 2022 के बीच तीन बार योग गूरु के पास गई और इसी दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि योग गूरु ने उसे गलत तरीके से छूते हुए दावा किया कि उनका पिछले जन्म का रिश्ता है। आरोपी ने उससे आध्यात्मिक रूप से बात की। कहा कि वह दिव्य प्रेम कर रहा है। महिला के मुताबिक वह कैलिफोर्निया लौट गई और फिर 2 फरवरी 2022 को दस दिनों के लिए यहां आई। इस दौरान आरोपी ने उससे पांच से छह बार दुष्कर्म किया। महिला जुलाई में फिर आई और 21 दिनों तक रही। इस दौरान भी उसने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस पर आरोपी ने उसकी गर्भपात करा दिया।

Tags - कर्नाटक अनिवासी भारतीय योग गुरू दुष्कर्म Karnataka NRI Yoga Guru Rape