logo

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर का इनाम

2893news.jpg
द फॉलोअप टीम,डेस्क
12 साल के बाद अमेरिका ने मुंबई हमलें के मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया है। साजिद मीर हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। इनमें अमेरिका समेत कुछ दूसरे देशों के नागरिक भी थे।

ये भी पढ़ें.....

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने बयान जारी किया
‘यूएस रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम’ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि साजिद मीर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टेरेरिस्ट है।2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उसका हाथ था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया जाता है।बता दें कि साजिद मीर ने ही हमलों की प्लानिंग, तैयारी और इन्हें अंजाम दिया।10 हमलावरों में से सिर्फ एक अजमल आमिर कसाब गिरफ्तार किया जा सका था। बाकी 9 मारे गए थे।