logo

तैयार रहें, रांची सहित राज्य भर में बढ़ सकती है ठंड, जानिए कारण

3676news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राज्य में सुबह भले ही मीठी धूप रहती हो, जो कुछ हद तक ठंड से रहत देती है, मगर दिन ढलते ही शीतलहरी अपने चरम पर आ जाती है। ठंडी हवाएं और हड्डियों को जमा देनी वाली सर्दी मनो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में और बदलाव आ सकते हैं।  मौसम विभाग की माने तो रांची का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे में 7.6 डिग्री दर्ज किया  गया है, जो सामन्य तापमान से 1.3 डिग्री नीचे है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की अभी राज्य में हवाएं अरब महासागर की ओर से आ रही हैं, इसिलए न्यूनतम तापमान स्थिर है। मगर जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से मौसम में भी असर पड़ सकता है। राज्य में इसका प्रभाव पड़ते ही पारा 2-3 डिग्री नीचे गिर सकता है। 

ये भी पढ़ें.......

गुलमर्ग में -7.2 डिग्री पंहुचा पारा, देश भर में दिख सकता है इसका असर 
रविवार को कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट आई है। बढ़ती ठंड और हवाओं के कारण उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में पारा 0 से -7.2 दर्ज किया गया, जिससे पर्यटकों में भी कमी दिखी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। यह पिछली रात शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पारा शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कश्मीर में अगले तीन दिनों में हलकी बारिश और बर्फ़बारी हो सकती है, जिसका प्रभाव पूरे देश में भी देखने को मिल सकता है। ठंड और शीतलहरी के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है।