logo

बिहार चुनाव : तेजस्वी का जन्मदिन आज, बर्थडे गिफ्ट के लिए कल तक का करना होगा इंजतार

2272news.jpg
द फाॅलोअप टीम, पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद से ही बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की प्रतिध्वनि सुनाई देने लगी है। चुनाव परिणाम अभी बांकी है लेकिन लेकिन महागठबंधन के हौसले बुलंद हैं। 10 को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्म दिन है। तेजस्वी का जन्मदिन, आरजेडी के कार्यकत्र्ता और नेता बेहद तसल्ली से मना रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाला कल तेजस्वी और आरजेडी का होगा। 

तेजस्वी ने क्रिकेट से शुरू किया था करियर
क्रिकेट से करियर की शुरूआत करने वाले तेजस्वी ने घर में ही राजनीति का ककाहारा सीखा और फिर क्रिकेट से नाता तोड़कर उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला। हालांकि राजनीति के मैदान में लालू के दोनों लाल उतरे हुए हैं लेकिन विरासत की अगुवाई का जिम्मा तेजस्वी के हवाले है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पिता की कमी के बीच उन्होंने अकेले ही राजद की कमान संभाली और एग्जिट पोल के मुताबिक पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई।

एग्जिट पोल के नतीज हुए सच तो तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री 
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल नतीजों में तब्दील होते हैं तो तेजस्वी को बर्थडे का यादगार, शानदार और ऐतिहासिक तोहफा मिलेगा। दरअसल तेजस्वी अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो फिर वे अबतक किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनकर देश में इतिहास बनाएंगे।  9 नवंबर, 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो जाएंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी अगर सीएम बनते हैं तो वे पूरे देश में किसी भी राज्य के सबसे कम उम्र 31 साल के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। ऐसे में 31 साल की उम्र में सीएम बन तेजस्वी इतिहास रचेंगे।

आरजेडी कार्यकर्ताओं में उत्साह
एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार और तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना के चलते आरजेडी कार्यकर्ताओं में बर्थडे ब्वाय को लेकर खासा उत्साह है लेकिन पार्टी ने साफ किया कि वह सोमवार को अपना जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाएंगे। तेजस्वी यादव के इस फैसले की जानकारी सभी पार्टीजनों को भी दी गई है। इस संबंध में आजेडी की ओर से एक ट्वीट किया है।