logo

माही पालेंगे कड़कनाथ मुर्गा, रांची मंगवा रहे हैं दो हजार चूजे

2366news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
टीम इंडिया के कैप्टन रहे महेंद्र सिंह धौनी रांची के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस पर अब झाबुआ का कड़कनाथ पालेंगे। दरअसल, थांदला के पास रूंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा ने बताया है कि उनके यहां से धौनी चूजे खरीद रहे हैं। यह डील अभी हाल में ही हुआ है उन्हें 15 दिसंबर तक डिलीवरी देने है। विनोद ने बताया कि इस ऑर्डर के सिलसिले में वे तीन-चार महीनों से रांची के डॉ. एसएस कुल्डु के संपर्क में थे। वेटरनरी प्रोफेशन से जुड़े डॉ. कुल्डु और धौनी पुराने दोस्त हैं। 

विनोद को देष भर से आते हैं आॅर्डर 
वैसे तो विनोद देश में कई जगह कड़कनाथ लेकर जा चुके हैं, लेकिन ये ऑर्डर उनके लिए खास है। विनोद आगे बताते हैं कि धौनी के लिए प्रोडक्शन में पूरी सावधानी रखी है। एक महीने का चूजा 130 रुपए में बिकता है। धौनी ने दो हजार चूजों का ऑर्डर दिया है और 1 लाख 80 हजार रुपए जमा भी करा दिए। बाकी पेमेंट (80 हजार रु.) डिलीवरी के बाद होगा। 

हाई प्रोटीन और औषधीय गुणों वाला होता है कड़कनाथ मुर्गा 
कड़कनाथ चटख काले रंग के मुर्गे की प्रजाति है। इसकी चोंच, कलंगी, नाखून, चमड़ी और जबान भी काली होती है। ये औषधीय गुणों वाला होता है। इसमें प्रोटीन काफी ज्यादा और वसा कम होते हैं। ओरिजनल ब्रीड की तलाश में लोग झाबुआ पहुंचते हैं। इसका जीआई टैग भी झाबुआ को मिल चुका है।