logo

Breaking: लोगों पर गिरा फैक्ट्री का लिंटन, 1 की मौत 10 गंभीर रूप से घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

Breaking: लोगों पर गिरा फैक्ट्री का लिंटन, 1 की मौत 10 गंभीर रूप से घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
द फॉलोअप टीम, लुधियाना: 
पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री का लिंटन गिर गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बड़ी संख्या में लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हैं। अब तक 36 लोगों को निकाला गया है। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 



लुधियाना के गियासपुरा डाबा की घटना
ये पूरी घटना पंजाब के लुधियाना स्थित गियासपुरा डाबा की है। यहां एक फैक्ट्री में निर्माण कार्य चल रहा था। बड़ी संख्या में मजदूर काम पर लगे थे। कुछ स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर मौजूद थे। इसी बीच फैक्ट्री का लिंटन भरभरा कर गिर गया। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही कई लोग मलबे के नीचे दब गये। 



घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी
घटना में अभी तक 1 व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। उनकी तलाश जारी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की प्रबल संभावना है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौजूद है।