logo

हैती में भीषण भूकंप! अब तक 1297 लोगों की मौत, 5700 लोग गंभीर रूप से घायल

11872news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

हैती में शनिवार को 7.2 की तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप से अब तक 1297 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5700 लोगों के घायल होने की खबर है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक जैरी चांडलर ने बताया कि हताहत देश के दक्षिणी इलाके में हुए हैं। कई शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं और भूस्खलन होने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

 

कोरोना से प्रभावित है हैती
हैती कोरोना के कारण पहले से ही बुरी तरह प्रभावित था। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर था।

 

 

अभी भी खतरा नहीं टला 
आज से संकट और भी बढ़ सकता है, क्योंकि तूफान ग्रेस सोमवार या मंगलवार तक हैती पहुंच सकता है। कल पूरे दिन भर और रात तक झटके महसूस किए जाते रहे। लोगों ने खुले में सड़कों पर रात बिताई। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि जो शहर तबाह हो चुके हैं वहां मदद पहुंचाई जा रही है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है और कहा है कि जब तक क्षति का आकलन नहीं हो जाता तब तक वो अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे। 

 

2,868 मकान नष्ट हो गए 
प्रधानमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और प्रभावित इलाकों के अस्पताल घायलों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने लोगों से एकजुट होने की अपील की ही। साथ ही कहा जरूरतें बहुत अधिक है इसलिए हमें घायलों की देखरेख करनी होगी, भोजन, सहायता, अस्थायी शरण एवं मनोवैज्ञानिक समर्थन देना होगा।

 

बाइडेन ने अधिकारी नियुक्ति किया
अब तक कम से कम 2,868 मकान नष्ट हो गए और 5,410 से अधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसऐड प्रशासक सामंथा पॉवर को हैती को अमेरिकी मदद देने के लिए समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।