द फॉलोअप टीम, रांचीः
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12वां केंद्रीय महाधिवेशन आज शनिवार 18 दिसंबर को रांची में हो रहा है। अधिवेशन में शामिल होने वाले नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने खुद शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। अधिवेशन कार्यक्रम में 700 पार्टी मौजूद रहेंगे। आज नई केंद्रीय समिति की घोषणा होने वाली है। राजनीतिक प्रस्ताव पारित होने वाले है।
इकाइयों के पुनर्गठन
केंद्रीय समिति के गठन की घोषणा आज महाधिवेशन में की जाएगी। इसके लिए हेमंत सोरेन को अधिकृत किया गया है। पार्टी की तमाम इकाइयों के पुनर्गठन करने की कवायद भी होगी। जहां केंद्रीय समिति का फिर से गठन होगा, वहीं जिला कमेटियों का भी नए सिरे से विस्तार किया जा सकता है। इसके तहत कमेटियों को भंग कर तदर्थ तौर पर संयोजक मंडली का गठन किया गया है। महाधिवेशन में ओडिशा, बंगाल, बिहार समेत अन्य राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सांगठनिक विस्तार की कोशिश चल रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन राज्यों में होने वाले चुनावों में प्रत्याशी भी उतार चुका है।

आज विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि
बता दें कि आज झामुमो के जन्मदाता स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि है। पूरे झारखंड में धूमधाम से इसे मनाया जाता है। महतो के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए बलियापुर स्थित उनके समाधिस्थल पर सप्ताहव्यापी बिनोद मेला का आयोजन किया जाता रहा है। आज जब झारखंड में भ्रष्टाचार परवान पर है। समाज में शराबखोरी, दहेज आदि जैसी कुरीतियां तेजी से बढ़ रही है। तो वहीं श्री बिहारी ने झारखंड में शिक्षा का अलख जगाया था। जगह-जगह लोगों को जागरूक कर कई स्कूल-कॉलेज खोले थे। शराबखोरी, बहुपरित्याग, अंधविश्विास आदि कुरीतियों के खिलाफ शिवाजी समाज के नेतृत्व में समाज सुधार आंदोलन चलाया। इसी बीच वे शिबू सोरेन के संपर्क में आए। 1973 में झामुमो का गठन हुआ। महतो झामुमो के संस्थापक अध्यक्ष रहे।