द फॉलोअप टीम, रांचीः
गुमला जिले के रायडीह थाना की पुलिस के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के 13 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर अर्जुन यादव की भी गिपफ्तारी हुई है। इन इनके पास से एक पिस्तौल, मोबाइल, सात स्मार्ट फोन, दो सेट उग्रवादी कपड़े, लूट की गाड़ी, लूट की 83 खस्सी मिले हैं।

हथियार खरीदने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार अर्जुन यादव लूटे हुए बकरी व गाड़ी को बेचकर उससे हथियार खरीदने वाला था, जिससे वह संगठन को मजबूत कर सके। प्रेस कांफ्रेंस कर प्रशिक्षु एसपी शुभांशु जैन ने ये जानकारी साझा की है। गिरफ्तार उग्रवादी गुमला के अलावा रांची, हजारीबाग, रामगढ़ व लोहरदगा जिले के हैं.
लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था
गौरतलब है कि गुरुवार की देर रात को इन उग्रवादियों ने जारी प्रखंड के गोविंदपुर गांव में लूटपाट की थी। पिकअप गाड़ी समेत 83 खस्सी व बकरी लूट लिए थे। बकरी के मालिक व गाड़ी चालक को भी पीटा था, उग्रवादी लूटपाट करके भाग ही रहे थे कि रायडीह थाना की पुलिस ने चेकनाका के समीप जांच के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ के बाद सभी पीएलएफआई के उग्रवादी निकले।