logo

13 साल का बच्चा किस बात से था परेशान जो ले ली अपनी ही जा'न

13 साल का बच्चा किस बात से था परेशान जो ले ली अपनी ही जा'न

द फॉलोअप टीम, रांचीः 
सदर थाना क्षेत्र स्थित विवेक मेमोरियल स्कूल के 8वीं क्लास के छात्र ने सुसा'इड कर लिया है। बच्चे का नाम राहुल है, जिसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। राहुल ने स्कूल हॉस्टल बिल्डिंग के तीसरे तल्ले से कूदकर अपनी जान दी है राहुल नामकुम का रहने वाला था।

स्कूल प्रबंधन ने क्या जानकारी दी
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से उन्हे मालूम हुआ था कि एक छात्र हॉस्टल बिल्डिंग से कूद गया है। जिसे इलाज के लिए रिम्स अस्पताल ले जाया गया है। रिम्स पहुंचने पर पता चला छात्र की मौ'त हो चुकी है।

छह साल से था हॉस्टल में 
राहुल कुजूर पिछले 6 साल से स्कूल के हॉस्टल में था। कोविड के समय घर लौट गया था। अक्टूबर महीने में वह दोबारा हॉस्टल में आया था। शनिवार को स्कूल में स्पोर्ट्स डे मनाने की तैयारी चल रही थी। राहुल भी उसमें पार्टिसिपेट करने वाला था। राहुल ने हॉस्टल के गार्ड को कहा है कि एक शिक्षक उसे छत पर जाने के लिए चाबी मांग रहे हैं । चाबी लेकर राहुल छत के ऊपर गया और वहां से छलांग लगा दी। 2 दिन पहले राहुल की मां भी उससे मिलने आई थी। राहुल की मां ने उसके लिए उसकी पसंदीदा चीज बना कर लाई थी ताकि वह हॉस्टल में रहते हुए उन्हें खा सके।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में राहुल अकेले छत पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में किसी साजिश की संभावना नहीं जताई जा रही है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।