logo

Crime : सिमडेगा मामले में 13 वां नामजद आरोपी भी गिरफ्तार,  बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

37374a7f-4eab-490d-a99c-d54902482b2d.jpg

द फॉलोअप टीम, सिमडेगाः
सिमडेगा मामले का 13वां नामजद आरोपी मनसिद्ध बुढ़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मनसिद्ध को ओडि़सा से कोलेबिरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पहले नामजद 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें कि मामले में 13 नामजद और पांच सौ अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि 4 जनवरी को सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में संजू प्रधान को भीड़ ने जिंदा जलाकर मार दिया था। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को दो सप्ताह के भीतर गिरफ्तार किया। 


 

अब कोर्ट में ट्रायल चलेगा 
सिमडेगा मॉब लिंचिंग की घटना के बाद इस मामले ने खूब तूल पकड़ा। राजनीतिक गलियारे में खूब शोर मचा। विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने पीड़ित परिवार का खूब समर्थन किया। सभी पकड़े गये आरोपियों के लिए अब कोर्ट में ट्रायल चलेगा तब मॉब लिंचिंग मामले का कारण पटाक्षेप होता जाएगा। सभी नामद आरोपियों के नाम हैं-महेश प्रधान, भूपति प्रधान, जोड़े प्रधान, रेयाडान जोजो, सूरत डांग, सुरसेन मुंडू, लुबान डांग, सुबन बुढ़, विश्राम बुढ़, नेलसन बुढ़, जिलान लुगुन, उदय समद, मनसिद्ध बुढ़। 


 

शुक्रवार को हुई थी तीन की गिरफ्तारी 
इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोलेबिरा और ठेठईनगर थाना ने मिलकर आरोपियों को पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों  में नेल्सन बुध्द, जिलान लुगुन, उदय समद शामिल था।  पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा के तमाम नेता उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे है। विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी मृतक की पत्नी से मिलने सिमडेगा भी गये थे।