logo

राष्ट्रीय आयुष मिशन: 2 साल में झारखंड को मिले 15 करोड़, खर्च सिर्फ 4.5 लाख- रांची सांसद

राष्ट्रीय आयुष मिशन: 2 साल में झारखंड को  मिले 15 करोड़, खर्च सिर्फ 4.5 लाख- रांची सांसद

द फॉलोअप टीम, दिल्लीः

अतारांकित प्रश्न काल में सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से पूछा था कि झारखंड में आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार क्या सहयोग कर रही है? किन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है? बीते 2 वर्षो में केंद्र सरकार ने राज्य को कितनी राशि दी है और उसका क्या उपयोग हुआ है? सांसद के इन सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य को राष्ट्रीय आयुष मिशन के संचालन के लिए दो साल में 15 करोड़ की राशि दी है। 


 

इतना काम होना था 
सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि आयुष कार्यक्रमों का प्रोत्साहन के साथ-साथ रांची में 50 बेड का आयुष अस्पताल, 100 आयुष स्वास्थ्य केंद्र व वेलनेस सेंटर खोले जाने थे। इसके अतिरिक्त गोड्डा में स्थित होम्योपैथ मेडिकल कॉलेज का भी उन्नयन किया जाना था। लेकिन इतनी बड़ी राशि देने के बाद भी 2 साल में राज्य सरकार सिर्फ 4.5 लाख की राशि ही खर्च कर पाई, शेष राशि यूं ही पड़ी रह गई। 


सरकार काम नहीं करना चाहती 
इस पर सांसद ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार के मंत्री केंद्र के असहयोग करने और पैसा नहीं देने का रोना रोते हैं। दूसरी तरफ केंद्र के के दिए गए सहयोग के एवज में भी काम नहीं कर पा रही है। 15 करोड़ रुपए की राशि में सिर्फ 4.5 लाख खर्च करना यह बताता है कि सरकार की मानसिकता काम करने की नहीं है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण ।