द फॉलोअप डेस्क
बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है। इस वारदात में 10 लड़के शामिल थे जिनमे से 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक चौकीदार का बेटा बताया जा रहा है। ये घटना होली के दिन की बताई जा रही है। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने दबा कर रखा था। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बाकी बचे हुए आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सिटी एसपी ने कहा है कि पीडिता की मेडिकल जांच करने के लिए उसे भेज दिया गया है। पुलिस इस कांड की छानबीन में जुट गई है। इधर आरोपी पक्ष ने बताया कि शराब बिक्री का खुलासा करने पर गलत तरीके से हमे फंसा दिया गया है।
जानकारी के आनुसार पीड़िता की मां के बयान पर यह कांड दर्ज किया गया है। महिला ने बेहड़ा थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म होने की बात कही है जिसमें महिनाम गांव निवासी दुर्गेश पासवान, विशाल पासवान, दिलखुश पासवान, सचित पासवान, अमित पासवान, अंकुश पासवान, सुजीत पासवान, विशाल पासवान, राघव पासवान, अंकित पासवान को अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। बहेड़ा थाना पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुमित और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया और सभी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इधर, बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौरी ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि इस मामले में दो अभियुक्त की गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले आगे की कार्रवाई चल रही। सिटी एसपी आलोक कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है। कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। महिला थाना के अधिकारी पूछताछ कर कांड की जांच कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
इधर एक आरोपी दुर्गेश के परिजनों ने मामले को शराब के धंधे से जोड़ दिया है। उसकी भाभी ने कहा है कि शराब बेचने का विरोध करने के कारण फंसाया गया है। दुर्गेश शराब के धंधे की जानकारी पुलिस को दे देता था। परिजनों ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही है।