द फॉलोअप टीम, श्रीनगर:
शनिवार की अहले सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मा'रे गये 2 आतंकियों की पहचान हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्य थे। गौरतलब है कि लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन है जिसका सरगना हाफिज मुहम्मद सईद है। बता दें कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद ही था।

ग्रेनेड फा'यरिंग और नागरिक की हत्या का दोषी
मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि शोपियां के चौगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मा'रे गये दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मा'रे गये दोनों आतंकियों में से एक आतंकवादी ग्रेनेड फायरिंग और नागरिकों ही हत्या में शामिल रहा था। दूसरा आतंकी हाल ही में इसमें शामिल हुआ था।

बीते 2 दिनों में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया
बता दें कि शुक्रवार को भी जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में 1 आ'तंकी को मार गिराया था। आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य था। पुलिस ने उसके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक सामान बरामद किया था। वहीं बडगाम इलाके से 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था।
