द फॉलोअप टीम, मुंबईः
कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन ने परेशान करना शुरू कर दिया है। कर्नाटक में ओमीक्रॉन दबे पांव घुस गया और अब पूरे देश में धीरे-धीरे फैलना शुरू है चुका है। केंद्र सरकार के साथ सभी इससे निपटने की तैयारी कर रहा है। ओमिक्रॉन से संक्रमितों मरीजों की संख्या को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे तीसरी लहर ने दस्तक दे दी हो। अब तक इस कोरोना के नए वैरिएंट के कुल 26 मामले (Omicron New Cases India) सामने आ चुके हैं।
मुंबई मे 144 धारा लागू
मुंबई में प्रशासन अर्लट पर आ गई है। महाराष्ट्र सरकार ने 11-12 दिसंबर के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ तही रैली, जुलूस पर भी पाबंद लगा दिया गया है। जो लोग आदेश का पालन नही करेंगे उनपर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 17 केस सामने आ चुके हैं।

आज होगी मीटिंग
वैरिएंट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि ओमिक्रॉन कितना खतरनाक है, ये कितनी तेजी से फैलता है इस बारे में अगले दो सप्ताह के अंदर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ओमिक्रॉन के बारे में लगातार ये खबरें आ रही हैं कि ये डेल्टा वैरिएंट से कम खतरनाक है लेकिन यह डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले तेजी से फैलता है। शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर कैबिनेट सेकेट्री (Cabinet secretary Meeting on Omicron) भी मीटिंग करेंगे। जिसमें कोरोना वायरस के देश में ताजा हालात हेल्थकेयर सुविधाओं पर भी मंथन होगा।