द फॉलोअप टीम, डेस्कः
चीन के हुबेई प्रांत के एझोउ शहर से एक बुरी खब़र आ रही है। एझोउ शहर में स्थित रैंप ब्रिज का एक हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि हादसा शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को एक्सप्रेस-वे पर बने रैंप ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि दुर्घटना के समय कितनी संख्या में लोग पुल पर काम कर रहे थे।

ब्रिज पर कैसे हुआ भीषण हादसा
अधिकारियों के मुताबिक पुल तीन ट्रक पर गिर गया। सिंगल-कालम ब्रिज के नीचे एक कार दब गई, जिससे एक्सप्रेसवे का दोतरफा यातायात बंद हो गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि 198 टन वजन का एक ओवरलोड ट्रक गिरते समय 2 टुकड़ों में टूट गया, जिसके नीचे 2 अन्य वाहन दब गए। बचाव का नेतृत्व करने के लिए प्रांतीय गवर्नर और एक उप प्रांतीय गवर्नर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं, और यातायात पुलिस अधिकारी और दमकलकर्मी आपातकालीन राहत कार्य में लगे हुए हैं।