logo

कल्याण गुरुकुल से 40 छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण 

कल्याण गुरुकुल से 40 छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र का हुआ वितरण 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
कल्याण गुरुकुल से 40 छात्रों को प्रशिक्षण के बाद सुरोज बिल्डकॉन में नौकरी लगी है। इसमें आई॰आई॰एफ॰एल वेल्थ ने भी विशेष भूमिका निभाई है। कल्याण गुरुकुल खूंटी में एक विशेष समारोह आयोजित कर 40 छात्रों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई॰आई॰एफ॰एल वेल्थ के मुख्य कार्यपालक यतिन साहा मौजूद थे। उन्होने छात्रों से बात करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

238 छात्रों को आज नियुक्ति पत्र 
जिन युवाओं की नौकरी लगी है उन्होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, को धन्यवाद दिया।  प्रज्ञा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल खूंटी और जमशेदपुर के 238 छात्रों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । इनमें अनुसूचित जनजाति के 174 अनुसूचित जाति के 7, ओबीसी के 51 और अल्पसंख्यक वर्ग के 6 छात्र शामिल हैं। इन सभी छात्रों का प्लेसमेंट शापूरजी पालन जी, आटोमोटिव एक्सल और विलास जावेडकर जैसी नामी कंपनियों में हुआ है। 

15,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार 
इन सभी छात्रों ने कल्याण गुरुकुल में निर्माण और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।गौरतलब है कि कल्याण गुरुकुल में छात्रों को फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, प्लंबर और अपैरल जैसे ट्रेड में प्रशिक्षण देने के साथ प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाती है । फिलहाल, प्रज्ञा फाउंडेशन की ओर से राज्य में 9 कौशल विकास कॉलेज और 28 कल्याण गुरुकुल ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहा है । यहां से अब तक 15,000 से ज्यादा युवाओं को देश विदेश में रोजगार से जोड़ा गया है ।