logo

JPSC आंदोलन के आज पूरे हुए 43 दिन, JSSU ने दिया हजारीबाग में 1 दिवसीय धरना

JPSC आंदोलन के आज पूरे हुए 43 दिन, JSSU ने दिया हजारीबाग में 1 दिवसीय धरना

द फॉलोअप टीम, रांचीः
जेपीएससी में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर किये जा रहे आंदोलन को आज 43 दिन पूरे हो गये हैं। 15 दिसंबर 2021 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री न्याय गुहार यात्रा सफल बनाने को लेकर 1 दिवसीय धरना के माध्यम से राज्यपाल के नाम हजारीबाग उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। 

सीबीआई जांच कराई जाए  
छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि जेपीएससी में गड़बड़ी किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 148 अंक लाकर पास जबकि सामान्य वर्ग का कट ऑफ 260 अंक है, एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 128 अंक लाकर पास जबकि कट ऑफ 230 अंक है ।ऐसे अनेक अभ्यर्थियों कट ऑफ से ज्यादा अंक लाकर फैल है, क्वेश्चन पेपर भी लिक हुआ है। उस पूरे मामले की जाचं सीबीआई से करानी होगी। हर हाल में जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द किया जाना चाहिए। 

कचड़ा का डब्बा बन गया है आयोग 
छात्रों का कहना है कि आयोग की अनेको गड़बड़ी का सबूत उनके पास है, फिर भी राज्य के सरकार का मौन रहना राज्य के युवाओं के लिए बहुत चिंतनीय है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा ईमेल के माध्यम से  अभ्यर्थियों को दोनों पलियों की आईएमआर कार्बन कॉपी, प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र मांगा जा रहा है नहीं देने पर करवाई करने के लिए आयोग स्वतंत्र होने की चेतावनी दे रहा है जो गलत है,आखिर रिजल्ट के 39 दिन बीतने के बाद आयोग के पास मूल प्रति रहते अभ्यर्थियों से  ओएमआर कार्बन कॉपी मांगने का मतलब आयोग बिना कॉपी जांचे सेटिंग गेटिंग करके अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया है।