द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
सीआइआइ यंग इंडियंस ने उत्तराखंड के केदारकांठा में ट्रैकिंग का आयोजन करवाया था। जमशेदपुर के पांच बच्चों ने 12,500 फीट की ऊंची चोटी पर परचम लहराया। चोटी पर चढ़ाई के दौरान बच्चों को काफी कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ा। चोटी में चढ़ने वाले बच्चे याशिका अग्रवाल, नव्या बुधिया, जयवर्धन अग्रवाल, सुचिता अगरवाल और नित्य बुधिया शामिल थे।
लॉकडाउन के दौरान बच्चों को इसकी कड़ी ट्रेनिंग दी गयी थी। बच्चों को घर में अभ्यास कराया गया। इसी अभ्यास के कारण सभी बच्चे चोटी पर पहुंचने में कामयाब रहे।
बर्फ के पहाड़ों को पार करना मुश्किल
बच्चों को यहां कड़े इम्तिहान से गुजरना पड़ा। सुबह 3 बजे उठकर कैंपस और हेड टॉर्च से लैस होकर बर्फीली पहाड़ियों को पार करना काफी कठिन था। शून्य से भी नीचे का तापमान हड्डियों को कंपा देता था लेकिन बच्चों ने हौसला दिखाते हुए ये कर दिखाया। टीम में पांच बच्चे शामिल थे। इस ट्रैकिंग अभियान से उन्हें कम उम्र में ही जीवन की बड़ी सीख मिली है।
बर्फबारी के कारण आगे नहीं बढ़ पाए
बच्चों ने बताया कि इस अभियान के दौरान उन्हें काफी मजा आया। थोड़ी परेशानी भी हुई लेकिन फिर भी बच्चों ने सफलतापूर्वक इस अभियान को पूरा किया। बच्चों ने जानकारी दी कि वे ट्रैकिंग के लिए और भी ऊपर जाते लेकिन बर्फबारी होने लगी।