logo

5 साल की बच्ची ने पूरा की 18 km मैराथन, झारखंड में हो रही चर्चा

5 साल की बच्ची ने पूरा की 18 km मैराथन, झारखंड में हो रही चर्चा

द फॉलोअप टीम, जामताड़ाः 
पांच साल की एक बच्ची की हौसले की पूरे जामताड़ा में चर्चा हो रही है। बच्ची ने 18 किलोमीटर की मैराथन पूरी की है। जामताड़ा जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से जामताड़ा में मैराथन आयोजित की गई थी। 105 प्रतिभागियों के बीच मैराथन में हिस्सा लेने वाली बच्ची ने अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 


 

पहले भाग लेने की नहीं मिली थी अनुमति 
मैराथन महिला और पुरुष दोनों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें 105 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 5 साल की आनवी कुमारी ने भी भाग लिया। उसकी उम्र देखकर आयोजक उसे अनुमति नहीं दे रहे थे। लेकिन बच्ची अपने जिद पर अड़ी रही। बच्ची कर्माटांड़ से दौड़ते 18 किलोमीटर दूर जामताड़ा पहुंची, जिसके बाद उसका लोगों ने खूब स्वागत किया। सबने उसकी हौसला अफजाई की।


प्रेरणा नाम दिया गया 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिले के उप विकास आयुक्त और पुलिस पदाधिकारी ने बच्ची का नामकरण भी कर दिया। मुख्य अतिथि ने उसे प्रेरणा नाम दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि ऐसे होनहार बच्ची का नाम प्रेरणा होना चाहिए। अब बच्ची के हौसले की पूरे जिले में चर्चा है, सब उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।