logo

मुंबई में तड़के भर-भराकर गिरी इमारत, फायर ब्रिगेड की टीम ने 9 लोगों को किया रेस्क्यू

14747news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है औऱ उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने जानकारी दी है कि युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।  

   

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में हुआ हादसा
मामला मुंबई के एंटॉप हिल इलाके का है। यहां एक मकान मंगलवार तड़के ढह गया जिसमें कई लोग दब गये। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दमकल की 4 गाड़ियां राहत औऱ बचाव कार्य में लगी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आशंका है कि अभी मलबे में कई और लोग दबे हो सकते हैं। 

मुंबई में कई इमारतें हो चुकी हैं पुरानी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कई इमारतें काफी पुरानी है। इमारतों की नींव कमजोर हो चुकी है। कई इमारतों को बृह्नमुंबई महानगरपालिका ने अति खतरनाक की श्रेणी में रखा है और लोगों को मकान खाली करने के निर्देश दिया है, लेकिन कभी लोगों की लापरवाही और कभी पुनर्वास की व्यवस्था नहीं होने के कारण मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।