logo

बिहार बन रहा कोरोना का हॉट स्पॉट, पिछले 7 दिनों में 4 गुना बढ़े संक्रमित

कोरोना.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

बिहार में कोरोना बेकाबू हो गया है। लगातार बढ़ते मामले नए-नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे में बिहार में 91 नए के सामने आए हैं। जो इस सीजन के सबसे अधिक हैं। पिछले 7 दिनों संक्रमितों में 4 गुना इजाफा हुआ है। बिहार में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक 92 कोरोना मरीज थे। जो दूसरे सप्ताह में बढ़कर 387 हो गया है। अस्पताल में मास्क अनिवार्य कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन पटना ने जिलों के सभी सरकारी अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिविल सर्जन पटना ने जिलों के सभी सरकारी अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मॉक ड्रिल भी कराई जा रही है। सर्दी,जुकाम और फ्लू जैसे लक्षण होने पर तुरंत सवधानी बरतने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। 24 घंटे में 60 हजार कोरोना टेस्टिंग हुई स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 60 हजार कोरोना टेस्टिंग हुई। 8 कोरोना संक्रमित मरीज गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें पटना के IGIMS में 2 मरीज, NMCH में 1, PMCH में 1 मरीज, भागलपुर में 2 मरीज, गया में 1 मरीज और मुजफ्फरपुर में 1 मरीज शामिल हैं।