logo

बिना कपड़ो के शादी करने पंहुचा दूल्हा, कारण जानकार आप भी हो जायेंगे भावुक

7292news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क:
शादी का दिन हर दूल्हा -दुल्हन के लिए बहुत ही खास होता है। दूल्हा-दुल्हन ही क्या बल्कि रिश्तेदारों के लिए भी यह दिन काफी ख़ास होता है। शादी के लिए महीनो पहले से तैयारी की जाती है। लेकिन हाल ही में सोशल मिडिया पर एक दूल्हे की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस फोटो को 14 हजार से ज्यादा लोगो ने पसंद किए है और 2500 से ज्यादा लोगो ने रीट्वीट किए है। फोटो को देखकर आपको भी समझ नहीं आ रहा होगा की आखिर दूल्हा बिना कपड़ो के क्यों है। लेकिन इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। जिसे जानकर अभी भी भावुक हो जायेंगे। द फॉलोअप इस फोटो के पीछे की असल सच्चाई से आपको वाकिफ करना चाहता है। इसके पीछे किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचाना हमारा उद्देश्य नहीं है।

क्यों दूल्हे ने नहीं पहना है कपड़ा 
यह वायरल फोटो इंडोनेशिया की है। जिसमे दूल्हा केवल लोअर पहने हुए है। दूल्हे के हाथ में पट्टी बंधी हुई है और दुल्हन आउटफिट में नजर आ रही है। शादी के कुछ दिन पहले दूल्हे का एक्सीडेंट हुआ था जिसके कारण उसकी सर्जरी हुई थी वह कपड़े पहनने में असमर्थ था। इसलिए सिर्फ लोअर पहन कर आया था। लेकिन शादी तय समय पर होनी थी इसलिए वह इस तरह शादी करने पहुंच गया। दूल्हे के शासिर पर बैंडेज है लेकिन दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही है।