logo

बिना रेलिंग वाली छत पर सोया था अधेड़, सुबह नीचे गिरी मिली लाश

9323news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा: 

उरैली गांव में एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नगेश्वर यादव के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि  नागेश्वर बिना रेलिंग की छत पर सोया था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात छत से नीचे गिरने से अधेड़ की मौत हो गयी। पेशे से नागेश्वर राजमिस्त्री था। 

सुबह सड़क पर पड़ी थी बुजुर्ग की लाश
परिजनों ने बताया की सुबह जब वह उठे तो नागेश्वर नजर नहीं आया। सब लोग उसे ढूंढने लगे। तभी सड़क पर पड़ी उसकी लाश पर सबकी नजर पड़ी। परिवार वाले कयास लगा रहे है कि रात में नागेश्वर शौच करने उठा होगा तभी नींद में वह नीचे गिर गया होगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


10 फीट की ऊंचाई से गिरा था बुजुर्ग शख्स
लोगो ने जब नागेश्वर को निचे गिरा देखा तो उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि मृतक 10 फिट नीचे गिरा है। सड़क से छत की ऊंचाई 10 फिट है। मृतक रात में अपने घर की छत पर रात में सोया हुआ था तभी यह घटना घटी। छत पर रेलिंग नहीं रहने के कारण यह घटना घटी