logo

जान बचाने के लिए 19वीं मंजिल पर लटका रहा युवक, हाथ छूटा और हो गई मौ'त 

14023news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

साउथ मुंबई के करी रोड इलाके में एक 60 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना के बाद एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति आग से बचने के लिए 19वें फ्लोर की ग्रिल से लटका हुआ है। वह 10 मिनट तक लटका रहा। उसका हाथ छूट गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। वह वहां का सिक्योरिटी इंचार्ज था।

17वें और 20वें फ्लोर तक आग 
अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में आग सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर लगी। सबसे पहले आग 19वें फ्लोर पर लगी थी। बाद में यह 17वें और 20वें फ्लोर तक फैल गई। करीब ढाई घंटे के कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया गया। एक घंटे तक कूलिंग चली है। जानकारी के मुताबिक़ इस इमारत का फायर सिस्टम दो साल से बंद था, लेकिन सोसाइटी ने इस बारे में BMC को नहीं बताया था। अब BMC ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

15 गाड़ियों ने आग बुझाई 
आग लगने की सूचना पर दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू शुरू कर दिया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंची। घटना में एक युवक की मौत की खबर है वह ग्रिल को पकड़े 10 मिनट से लटका था। लेकिन अचानक उसका  हाथ छूट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।