logo

ब्रेकिंग: केरागनी जंगल गुमला में IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, रांची से दो हेलीकाप्टर रवाना

5637news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:
गुमला के चैनपुर के केरागनी जंगल में IED विस्फोट हुआ । इस विस्फोट में सर्च अभियान के दौरान एक जवान घायल हो गया। जवान को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जायेगा। जिसके लिए रांची से दो हेलीकॉप्टर रवाना हो गयी है। यह घटना सर्च अभियान के दौरान हुई।  IED बम अभी भी जवानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रही है। नक्सली जंगलों में हर जगह  IED बम लगा कर रख रहे हैंं ताकि उनकी इस हरकत से पुलिस डरकर अभियान ना चलाये और नक्सली पुलिसिया कार्रवाई से बच कर रहे। 

हाल ही में एक जवान शहीद 
अभी हाल ही कुछ दिनों पहले इसी फ़रवरी माह में एक जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रांची लाया गया था जिस दौरान उनका निधन हो गया था।