logo

'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार ने फिर थामा कांग्रेस का दामन, कांग्रेस ने किया इस्तकबाल

1502news.jpg
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली : 
कहते हैं कि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी कभी स्थायी नहीं होती। साल भर पहले कांग्रेस से तौबा कर गए पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार की कांग्रेस में फिर वापसी हो गई। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनकी वापसी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। डॉ. कुमार पिछले साल तक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हुआ करते थे। 

'आप' पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने
बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद, डॉ. कुमार को लेकर झारखंड कांग्रेस में अनबन इतनी बढ़ी कि उनके साथ धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई थी। इस घटना के बाद डॉ. कुमार ने पिछले साल अगस्त में राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया था। कुछ दिन बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया था। इसके बावजूद वहां वे लंबे समय तक नहीं टिक पाए।

जानिए, कांग्रेस छोड़ने से पहले क्या कहा था?
राहुल गांधी को भेजे पत्र में डॉ. कुमार ने बेहद तीखे लहजे में अपनी बात रखी थी। उन्हों ने कहा था कि आईपीएस के रूप में वीरता पुरस्कार हासिल किए हैं, लेकिन जैसे सहयोगी उन्हें मिले, उनके आगे खराब से खराब अपराधी भी बेहतर दिखते हैं। कुमार का आरोप था कि पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के नहीं, नेताओं के वफादार हैं। उन्होंने पार्टी के भीतर किन्नरों के उत्पात को भी साजिश बताया था। डॉ. अजय कुमार जेवीएम के टिकट पर जमशेदपुर से पहली बार सांसद बने थे।