logo

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रिम्स परिसर में किया फूड पैकेट का वितरण, लोगों ने की सराहनाॉ

8238news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
कोरोना संक्रमण काल में कई लोग मदद की आस में हैं। अस्पतालों में मरीजों की तीमारदारी में लगे परिजनों को पेयजल और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। लॉकडाउन की वजह से दुकानें भी सीमित समय के लिए ही खुलती है। कई और लोगों को भी भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में कई लोग मदद के लिए आये हैं। इसमें एबीवीपी भी प्रमुख है। 



मरीजों के परिजनों के बीच फूड पैकेट का वितरण
शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा रिम्स परिसर में कोरोना मरीजों की तीमारदारी में लगे परिजनों तथा जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन पैकेट का वितरण किया गया। एबीवीपी रांची महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय में खुद भोजन बनाकर जरूरतमंद लोगों के बीच इसका वितरण कर रहे हैं। 



फूड वितरण के दौरान मौजूद रहे कई कार्यकर्ता
मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन, प्रदेश सह मंत्री मोनू शुक्ला जी, महानगर संगठन मंत्री प्रताप सिंह, रांची विभाग सह संयोजक कुमार दुर्गेश, प्रेम प्रतिक, महानगर मंत्री पल्लवी गाड़ी, सह मंत्री रवि अग्रवाल, महानगर कार्यकारिणी सदस्य रितेश सिंह, सह कार्यालय मंत्री नंद राज तिवारी, कबीर शर्मा , रोहित वर्मा, कृष्ण आदि कार्यकर्ता सहयोग कर रहे थे। लोगों ने इस कार्य की खूब सराहना भी की।