logo

एबीवीपी ने रांची यूनिवर्सिटी में स्थाई कुलपति की मांग की, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

8157news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झारखंड इकाई ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी। एबीवीपी ने मांग की है कि झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची में स्थाई कुलपति की नियुक्ति की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि राज्यपाल व्यक्तिगत तौर पर मामले में संज्ञान लें। 

अगस्त 2020 से ही नहीं हैं स्थाई कुलपति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झारखंड इकाई ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि अगस्त 2020 से ही विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति का पद रिक्त है। फिलहाल डॉ. रत्न कुमार डे यहां बतौर अस्थायी कुलपति सेवा दे रहे हैं। एबीवीपी का आरोप है कि डॉ. रत्न कुमार डे सुचारू रूप से विश्वविद्यालय का संचाल करने में असमर्थ हैं। यूनिवर्सिटी में कई प्रशासनिक विसंगतियां भी हैं। 

यूनिवर्सिटी का पठन-पाठन हुआ प्रभावित
एबीवीपी का कहना है कि विश्वविद्यालय का पठन-पाठन बुरी तरह से प्रभावित है। शोध कार्य, भवन निर्माण कार्य और परीक्षा नियंत्रण की स्थिति भी काफी खराब है। यूनिवर्सिटी के छात्रों का भविष्य संकट में जाता दिख रहा है। एबीवीपी ने राज्यपाल से मांग की है कि छात्रहित में वो व्यकिगत तौर पर मामले का संज्ञान लें और अविलंब यहां स्थाई कुलपति की नियुक्ति की दिशा में सार्थक पहल करें।