logo

राज कुंद्रा को मिली जमानत, 19 जुलाई को हुए थे गिरफ्तार 

13026news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

पोर्नोग्राफी केस में फंसे मशहूर व्यवसायी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत मिल गई। मुंबई की एक अदालत ने राज कुंद्रा को जमानत दी। गौरतलब है कि राज कुंद्रा को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिली। पोर्नोग्राफी केस में मिली अभी तक की जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा ने बीते 2 साल में अपने ऐप के यूजर्स 3 गुना और मुनाफा 8 गुना बढ़ाने का प्लान बनाया था। उन्होंने कुल 119 फिल्में बनाई थीं। इसके 8.84 करोड़ में बेचने की योजना थी। 

हॉटशॉट ऐप अकाउंट पर फ़िल्में 

चूंकि अब राज कुंद्रा को जमानत मिल चुकी है, एक पूरे केस के बारे में बात कर लेते हैं। गौरतलब है कि फरवरी में मड आइलैंड में पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था। केस में आगे एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का नाम आया था। पुलिस को गहना से ही राज कुंद्रा की कंपन विहान इंटरप्राइजेज में काम कर रहे उमेश कामत के बारे में पता चला। पुलिस को उमेश के मोबाइल से हॉटशॉट ऐप का अकाउंट औऱ हॉटशॉट टेकन डाउन नाम के 2 व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला। इन दोनों ग्रुप का एडमिन राज कुंद्रा ही थे।

 

 

राज और उनकी कंपनी के आईटी हेड रयान थारप, उमेश, प्रदीप बख्सी और दूसरे कर्मचारियों के बीच हॉटशॉट और बोली फेम ऐप के कंटेंट पर काम करने वालों को पेमेंट, गूगल और एपल की तरफ से पेमेंट, यूजर्स रेवेन्यू के बारे में व्हाट्सएप ग्रुप में चैट हुई थी।

 

बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद थे और लगातार जमानत की गुहार कोर्ट से लगा रहे थे।  ऐसे में आज एक लंबे वक्त के बाद उनको जमानत दी गई है। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर राज कुंद्रा को जमानत दी।