logo

अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के पिता पर चोरों ने किया हमला, मौके पर हुई मौत

8985news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 

बॉलीवुड (Bollywood) और मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी (Sonali Kulkarni) के पिता पर मंगलवार की सुबह उनके पुणे स्थित आवास पर एक चोर ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनाली के पिता मनोहर गणपतराव कुलकर्णी मंगलवार सुबह घर पर थे। तभी एक चोर ने उन पर हमला कर दिया।  घटना के दौरान हाथ में गहरी चोट लगने से उन्होंने दम तोड़ दिया।

चाकू और पिस्टल के साथ घुसा था चोर
जानकारी के मुताबिक एक चोर सुबह करीब सात बजे सोनाली के निगडी स्थित 'वरलक्ष्मी' आवास में घुस गया। उसके पास चाकू और पिस्टल भी थी। चोर के हमले से बचने के लिए मनोहर कुलकर्णी ने कोशिश भी की लेकिन चाकू लगने से वो घायल हो गए। बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड द्वारा घटना की सूचना दिए पर पुलिस मौके पर पहुंची। हैरानी की बात ये थी कि चोर उस दौरान भी मौके पर ही मौजूद था। पुलिस ने तब उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम अजय विष्णु शेट्टी है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।