द फॉलोअप टीम, रांचीः
पिछले दिनों हाईकोर्ट ने रिम्स से नियुक्ति को लेकर सवाल किया था, और पूछा था कि आखिर रिम्स में खाली पदों की नियुक्ती कब होगी। इस सवाल के बाद रिम्स में नियुक्ति की प्रकिया शुरू हो गयी है। गुरुवार को 31 डाक्टरों का साक्षात्कार हुआ। विकास आयुक्तऔर रिम्स निदेशक डा कामेश्वर प्रसाद के साथ एक्सपर्ट के रूप में विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनलाइन के माध्यम से शामिल हुए।
इन पदों के लिए लिया गया इंटरव्यू
कल का साक्षात्कार लैब मेडिसन, इएनटी, आर्थोपेडिक, साइकेट्री, डेंटल के कई विभाग के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लिया गया। चयनित डाक्टरों की लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। रिम्स में डेंटल कॉलेज के प्राचार्य का भी इंटरव्यू हुआ। गौरतलब है कि रिम्स के नए ट्रामा सेंटर सिर्फ इसलिए नहीं शुरू किया गया हैं क्योंकि डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ की कमी है. 4 सालों में भी इस कमी को पूरा नहीं किया गया।

हमेशा रही है डॉक्टरों की कमी
रिम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग, ऑंकोलॉजी विभाग, कार्डियोथोरेसिक विभाग, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी सहित अन्य विभाग में हमेशा ही डॉक्टरों की कमी रही है। नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर की तुलना में मरीजों की संख्या काफी अधिक है। बता दें कि दो वर्षों में दूसरी बार हाईकोर्ट ने दूसरी बार रिक्त पदों की सूची प्रबंधन से मांगी जा चुकी है। रिम्स के पीआरओ डा डीके सिन्हा के मुताबिक अभी विभिन्न विभागों में 100 से अधिक डाक्टरों की जरूरत है, जबकि नर्सिंग स्टाफ की बात की 800 से अधिक नर्सिंग स्टाफ की जरूरत है।