logo

केरोसिन ब्लास्ट के पीड़ितों से मिलने पहुंचे कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, दी आर्थिक मदद

5620news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
पिछले कई दिनों से हजारीबाग के कई घरों में केरोसिन ब्लास्ट की खबर सामने आ रही थी। घटना में कई परिवार झुलस गए। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हादसे के शिकार पीड़ित परिवार से मिलने अमनारी पहुंचे। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना। उन्हें आर्थिक मदद भी दी। उन्हें आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जायेगा। 

मंत्री रामेश्वर उरांव ने फोन पर दिया आश्वासन 
घटना की पूरी जानकारी कृषि मंत्री ने फोन के माध्यम से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को भी दिया। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस परिस्थिति में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। हरसंभव सहयोग भी किया जायेगा।