logo

IPL 2022 : अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 3-3 खिलाड़ियों को खरीदा, जानिए उनका नाम

50aae238-ef25-4d26-929d-4b9e392768cd.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

इंडियन प्रीमियर लीग-2022 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि नई फ्रेंचाइजी लखनऊ से 3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है। इनमें 2 भारतीय और 1 विदेशी खिलाड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस को अपने साथ  है। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 15 करोड़, मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ और रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल लखनऊ फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। 

पंजाब किंग्स के कप्तान थे राहुल
गौरतलब है कि बीते सीजन तक केएल राहुल पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उनको पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार व्यापक पैमाने पर ऑक्शन होना था। कहा जा रहा है कि केएल राहुल ने पंजाब किंग्स से अपील की थी कि उन्हें रिटेन ना किया जाये। वो ऑक्शन में जाना चाहते हैं। रवि बिश्नोई भी पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। उनको भी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था। मार्कस स्टोइनिश दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा है। 

मार्कस स्टोइनिस पर चला है दांव
केएल राहुल को टीम के साथ शामिल करना लखनऊ के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। बीते 4 आईपीएल सीजन में केएल राहुल ने 500 से ज्यादा रन बनाये हैं। आईपीएल-2020 में केएल राहुल ने सीजन का ऑरेंज कैप जीता था। स्टोइनिस का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वो बल्ले और गेंद से काफी उपयोगी साबित हुये हैं। रवि बिश्नोई ने भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। 

अहमदाबाद ने इन पर लगाया दांव
इस बीच खबरें आ रही हैं कि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमान गिल को अपने साथ जोड़ा है। हार्दिक पांड्या और राशिद खान को 15 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं शुभमान गिल को 7 करोड़ रुपये मिले हैं। हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनको रिटेन नहीं किया। राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। शुभमान गिल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। अगले महीने ऑक्शन होगा जिसमें बड़ा उलटफेर होगा।